लखनऊ, मई 7 -- दुबग्गा इलेक्ट्रिक सिटी बस डिपो से शहर के आठ मुख्य मार्गों पर चलने वाली ई-सिटी बसों का पांच रुपये घटा किराया गुरुवार से लागू हो जाएगा। बुधवार को सिटी बसों के किराए के सभी 11 स्लैब के घटे किराये का ब्योरा ईटीएम में दर्ज कर दिया गया है। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी अमरनाथ सहाय ने बताया कि पांच रुपये कम किराये का ब्योरा ईटीएम में दर्ज हो गया है। गुरुवार से किराये को लेकर किसी यात्री को समस्या हो तो बस कंडक्टर से कहासुनी करने के बजाय सिटी ट्रांसपोर्ट के हेल्पलाइन नंबर पर 18001805014 पर शिकायत बस नंबर के साथ दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- CUET UG 2026 बिना सेंटर वाले छात्रों को एनटीए ने दिया एक और मौका, फिर खुला सिटी आवंटन का पोर्टल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.