शहर के आंतरिक मार्गों को जकड़ रहा जाम
रिषिकेष, मई 22 -- ऋषिकेश में वीकेंड से पहले शुक्रवार को ट्रैफिक बेपटरी हो गया। वाहनों के दबाव के कारण मुख्य और बाईपास मार्ग से संकरी गलियां जाम में जकड़ उठीं। इसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे और भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के मुख्य और बाईपास रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा तो दोपहर 12 बजे के बाद आंतरिक सड़कें भी जाम हो गईं। व्यस्ततम रेलवे रोड पर सीमा सड़क संगठन के कार्यालय के नजदीक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग संकरा होने की वजह से भीषण गर्मी में दोपहिया सवार स्थानीय लोग पसीना-पसीना दिखे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार हाईवे पर वीकेंड से पहले ही रेंगते रहे वाहन यही स्थित हीरालाल मार्ग भी नजर आई। यहां भी संकरी सड़क पर पर्यटक वाहनों के पहुंचने से जाम लग गया। आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.