गोपालगंज, अप्रैल 19 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता शहर के अस्पताल चौक के समीप रविवार को दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवकों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवकों में शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले के वर्मा जी प्रसाद का बेटा श्रीबाबू व उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही रोड के निवासी रामनाथ पासी का बेटा बादल कुमार शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि श्रीबाबू अपने घर से स्टेशन की ओर जा रहा था। वहीं, बादल कुमार अपने रिश्तेदारर में थावे थाने के कबिलासपुर गांव से अपने घर जा रहा था। इस दौरान दोनों जैसे ही अस्पताल मोड़ के समीप पहुंचे कि दोनों की बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे व...