सीतामढ़ी, जून 10 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। शहर के निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए बुधवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने जब फायर ऑडिट शुरू किया तो कई चौंकाने वाली खामियां सामने आईं। कहीं आईसीयू में स्प्रिंकलर सिस्टम नहीं मिला तो कहीं आपातकालीन निकास द्वार बंद पाया गया। कई अस्पतालों में अग्निशमन उपकरण भी मानकों के अनुरूप नहीं मिले। जांच अभियान से अस्पताल प्रबंधन में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमृतांशु के नेतृत्व में बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने रिंग बांध स्थित नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नवजीवन हॉस्पिटल, डॉ. प्रमोद कुमार के अस्पताल समेत आधा दर्जन निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर अस्पतालो...