गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर के योग खिलाड़ी अर्जुन का चयन प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चयन सोनीपत में आयोजित ट्रायल के दौरान हुआ। आयुष विभाग गुरुग्राम के कोच अजीत कुमार सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन का चयन रिदमिक पेयर श्रेणी में हुआ है। यह प्रतियोगिता चार से आठ जून तक अहमदाबाद गुजरात में आयोजित की जाएगी। जहां देश विदेश के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। अर्जुन पहले भी अपने शानदार प्रदर्शन से गुरुग्राम और देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है। पिछले करीब 10 वर्षों से अर्जुन लगातार योग का अभ्यास कर रहे हैं। वर्तमान में अर्जुन स्नातक के छात्र हैं और उनसे इस प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कोच अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.