गोपालगंज, जून 7 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। शहर के अरार मोड़ से नौवीं क्लास के एक छात्र का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के मामले में उसके पिता अखिलेश राय ने नगर थाने में एक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। प्राथमिकी में अखिलेश राय बताया है कि उसका 14 वर्षीय बेटा अभ्युदय कुमार शनिवार की शाम अपने घर की छत पर खेल रहा था और नीचे उतरने के बाद से लापता है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद लापता छात्र की तलाश करने में जुट गई है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष वरुण झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद लापता छात्र को सकुशल बरामद करने के लिए शहर के अरार मोड़ से लेकर घोष मो...