भभुआ, मार्च 6 -- पुलिस अधीक्षक ने घर पहुंचकर परिवार को दी बधाई, दूसरी कोशिश में मिली सफलता पहली बार साक्षात्कार तक पहुंचे थे अमन, दृढ़ संकल्प के साथ किया लक्ष्य हासिल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड एक निवासी अमन मल्होत्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 571वीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। अमन की इस उपलब्धि से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। जैसे ही अमन के यूपीएससी क्वालीफाई करने की सूचना मिली, कैमूर के पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला दलबल के साथ उनके घर पहुंचे। वह अमन के पिता अरुण कुमार मल्होत्रा सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मिले और उन्हें बधाई देते हुए अमन की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर अमन के चाचा डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सुशील कुमार खत्री, पंकज कुमार खत्री, दीपक कुमार खत्री समेत अन्य परिजन भी मौ...