शहर के अपराजित सिंह व अधिराज मजूमदार मुख्य ड्रॉ में
कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रहे यूटीटी प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के दूसरे दिन अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। तेज स्मैश, सटीक ड्रॉप, स्पिन, बैकहैंड और फोरहैंड स्ट्रोक्स से पूरा स्टेडियम गूंजता रहा। कानपुर (टीएसएच) के अपराजित सिंह एवं अधिराज मजूमदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 के मुख्य ड्रॉ में स्थान बनाया। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता उप्र टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक व सचिव अरुण बनर्जी की देखरेख में चल रही है। अंडर-11 बालक वर्ग में महाराष्ट्र के शीर्ष वरीय खिलाड़ी राजवर्धन तिवारी ने तमिलनाडु के मोहम्मद रेहान को 14-12, 11-2, 11-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पश्चिम बंगाल के देबांशु चक्रवर्ती ने गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.