कानपुर, जून 12 -- कानपुर। कोलंबो में आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन मास्टर्स चैम्पियनशिप में शहर के दिग्गज खिलाड़ी अनिल श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। छह से नौ जून के बीच आयोजित चैम्पियनशिप में अनिल ने एकल पुरुष स्पर्धा में अंडर-50 आयुवर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। स्वर्ण पदक के लिए हुए फाइनल मुकाबले में अनिल श्रीलंका के खिलाड़ी सुभाष जनका से रोमांचक मुकाबले में 19-21, 19-21 से पराजित हुए। पिछले वर्ष के विजेता रहे अनिल को इस साल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि, अनिल ने सात से 15 दिसंबर के बीच थाईलैंड में होने वाली विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.