मुरादाबाद, मार्च 9 -- शहर के अंदरूनी इलाकों में अतिक्रमण के कारण जाम एक बड़ी समस्या बना हुआ है। त्योहारों के मौके पर हालात बद से बदतर हो जाते हैं। हालात यह हैं कि डबल फाटक से ईदगाह जाने वाली सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से लोगों को परेशानियों से जूझने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसी के चलते सोमवार को नगर निगम टीम ने ईदगाह रोड पर पहुंचकर एनाउंसमेंट किया। कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी हालत में न किया जाए। डीएम के आदेश पर 11 मार्च से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें वरना निगम कार्रवाई करेगा। इसकी जिम्मेदारी अतिक्रमण करने वालों की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.