हरिद्वार, अप्रैल 23 -- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को शहर की 642.80 मीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया है। इस दौरान शहर में आठ सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत का काम किया गया है। परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज एक और पैकेज दो की सड़कों का पुनर्निर्माण काम गतिमान है। बताया कि आठ सड़कों का कुल 642.80 मीटर मरम्मत काम पूरा हो गया है। शहर की अन्य सड़कों पर भी पैच वर्क का काम गतिमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.