जमशेदपुर, फरवरी 18 -- फोटो-2 नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश कॉल रिकार्ड को पोर्टल पर अपलोड नहीं करने पर जताई नाराजगी जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के 600 में से मात्र 100 दवा दुकानों पर ही प्रतिबंधित दवाओं की सूची प्रदर्शित करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी ड्रग इंस्पेक्टर को एक सप्ताह के भीतर शेष सभी 500 दवा दुकानों पर प्रतिबंधित दवाओं की सूची डिस्प्ले करने का आदेश दिया है। वे जिला नारकोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं सेवन को रोकने के लिए चल रहे विभिन्न अभियानों की विस्तृत विवेचना की गई। उपायुक्त ने टो...