शहर की 3.62 करोड़ की छह योजनाओं को मिली स्वीकृति
जमशेदपुर, फरवरी 26 -- जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो नगर निगम की Rs.3 करोड़ 62 लाख 35 हजार 250 की छह विकास योजनाओं को 24 फरवरी को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई। यह जानकारी विधायक सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में विधानसभा में दी गई। बुधवार को सदन में सरयू राय ने बताया कि ये योजनाएं अप्रैल 2025 से लंबित थीं और 10 महीनों से प्रशासनिक स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रही थीं, जबकि इनके लिए आवश्यक निधि मानगो नगर निगम के पास पहले से सुरक्षित है और राज्य सरकार के खजाने से कोई व्यय नहीं होना था। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के लिए वे अप्रैल 2025 से अबतक तीन बार विभागीय मंत्री और तीन बार विभागीय सचिव से मिल चुके हैं। सरयू राय ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि नगर विकास विभाग की कार्यसंस्कृति में ही खोट है। तकनीकी स्वीकृति एक वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.