फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी सड़कों को लेकर परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 20 से अधिक प्रमुख सड़कों की विशेष मरम्मत की योजना तैयार की है। इसका प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिले में शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली अधिकांश सड़कों की हालत बेहद खराब है। सरूरपुर, कुरैशीपुर गांव को जोड़ने वाली नहर के साथ सड़क की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। इसी प्रकार ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। गांव मोहना, दयालपुर, बादशाहपुर, चंदावली, भूपानी आदि क्षेत्रों का...