जमुई, दिसम्बर 29 -- झाझा, निज प्रतिनिधि। झाझा शहर के लोग़ बेतरह जहरीली हो चली हवा में सांस लेने को बाध्य हैं। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 261 के खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। अभी कुछ ही दिनों पूर्व शहर का औसत एक्यूआई 141 तक दर्ज किया गया था, जो अस्वस्थकर श्रेणी में था। लगातार एक सप्ताह से शहर की स्थिति बेहद अस्वस्थ्यकर श्रेणी में रहा। एक्यूआई का यह स्तर संवेदनशील समूहों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी हानिकारक साबित हो रहा है। इस जानलेवा प्रदूषण ने यहां के लोगों की दैनिक जीवनशैली और स्वास्थ्य पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। सुबह-शाम की ठंड तथा कोहरे वाली परिस्थिति के कारण भी समस्या मुंह बाए खड़ी है। साथ ही इसका डर तो लगातार बना हुआ है कि जब ठंड का मौसम और परवान चढ़ेगा तो स्थिति और चिंताजनक साबित होगी। प्रदूषण की स्थिति धीरे-धीरे गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.