पटना, नवम्बर 9 -- पटना की हवा तेजी से खराब हो रही है। तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढ़ने लगा है। हालांकि, वर्तमान में शहर के समनपुरा क्षेत्र की वायु अधिक प्रदूषित है। धीरे-धीरे अन्य क्षेत्र भी वायु प्रदूषण की गिरफ्त में आ सकते हैं। नवंबर से फरवरी तक शहरवासियों को वायु प्रदूषण झेलना पड़ सकता है। रविवार को पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 159 था, जबकि समनपुरा क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 246 तक पहुंच गया है वायु गुणवत्ता सूचकांक के 200 से ऊपर जाने का मतलब है कि हवा खराब श्रेणी में है। यह 300 के पार चली जाए तो वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में मानी जाएगी। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से रविवार को जारी शाम चार बजे की रिपोर्ट के मुताबिक समनपुरा के क्षेत्र में पीएम10 और पीएम2.5 की मात्रा मानक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.