सुपौल, मार्च 7 -- सुपौल, हन्दिुस्तान संवाददाता जिला मुख्यालय की सड़कों पर इन दिनों ट्रैक्टर चालकों की मनमानी आम लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। सुबह से देर रात तक सैकड़ों ट्रैक्टर तेज रफ्तार में शहर के विभन्नि चौक-चौराहों से गुजरते नजर आते हैं। कई ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट, बिना रज्ट्रिरेशन और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इसके बावजूद जम्मिेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिवहन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।खासकर सदर प्रखंड के बैरिया मंच, स्पर संख्या 57.20 किलोमीटर, डभारी, बभनी सहित कोसी नदी के विभन्नि घाटों से बड़े पैमाने पर बालू की निकासी की जा रही है। इन घाटों से ट्रैक्टरों पर ओवरलोड बालू लादकर शहर की ओर ढुलाई की जाती है। अधिकांश ट्रैक्टरों में क्षमता से अधिक बालू भरने के लिए डबल ...