फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर, संवाददाता। शहर की सड़कों पर अन्ना मवेशियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य मार्गों से लेकर शहर की गलियों तक अन्ना के आतंक से जहां वाहन स्वामी ठिठक जाते हैं वहीं विद्यालय के बच्चों को भी अन्ना के कारण भरी दोपहर में थमना पड़ता है। आलम यह है कि ओवरब्रिज के नीचे स्थित अंडरपास में लगने वाली दुकानदारों को भी अन्ना से खतरा बना रहता है। शहर में संचालित होने वाली सब्जी मंडियों के साथ ही बनाए जाने वाले कूड़ाघर व डंपिंग स्थलों के आसपास अन्ना की संख्या अधिक रहती है। शहर के मुख्य मार्ग हरिहरगंज, ज्वालागंज, कलेक्टरगंज, राधानगर, टीचर्स कालोनी, गंगानगर आदि स्थानों पर अन्ना के आतंक से राहगीरों को खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। वहीं विद्यालय के बच्चों को भी परेशानियां उठानी पड़ती हैं अभिभावक सोनू तिवारी ने बताया कि टीचर...