अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में नगर निगम ने कदम बढ़ाया गया है। नगर निगम के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। स्वच्छता को लेकर 26.53 करोड़ रुपये शासन ने जारी किए हैं। बुधवार को मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने हैबिटेट सेंटर में उद्योगपतियों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। जिसमें स्वच्छता को लेकर सुझाव भी मांगे। बीते दिनों नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अलीगढ़ में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने, आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में अलीगढ़ की बेहतर रैंक लाने, जनसंख्या में वृद्धि और बढ़ते ठोस अपशिष्ट की मात्रा के सापेक्ष संसाधनों की कमी व 26 स्थानों पर ट्रांसफर स्टेशन संचालन को प्रमुख सचिव नगर विकास मंत्रालय, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता वाली समिति के सफाई व्यवस्था...