लखनऊ, मई 2 -- इस बार बड़े मंगल पर आस्था और श्रद्धा के साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगर निगम ने भंडारे की पूर्व सूचना अनिवार्य कर दी है ताकि समापन पर तुरंत सफाई कर्मी अपना काम शुरू कर दें। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल के अवसर पर शहरवासियों और भंडारा आयोजकों से जीरो वेस्ट बड़ा मंगल भंडारे का आयोजन करने की अपील की है। गौरव कुमार ने कहा कि लखनऊ की यह परंपरा 400 वर्षों से अधिक पुरानी है, जो सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस वर्ष इसे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर और भी आदर्श बनाया जा सकता है। उन्होंने आयोजकों से अनुरोध किया कि प्लास्टिक और थर्माकोल के उपयोग से बचें तथा पत्तलों और मिट्टी के कुल्हड़ों का प्रयोग करें। महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर नगर आयुक्त ने नागरिकों से अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.