शहर की सौम्या दिखाएंगी वर्ल्ड हैंडबाल चैम्पियनशिप में दम
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। चीन के जिनझोंग में होने वाली वर्ल्ड जूनियर हैंडबाल महिला चैम्पियनशिप में शहर की सौम्या श्रीवास्तव भी दम दिखाएंगी। सौम्या का चयन भारतीय वूमेंस टीम में हुआ है। वे इससे पहले नवंबर 2025 में थाईलैंड में हुए वूमेंस जूनियर आईएचएफ ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में सौम्या ने टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ओमनगर, दर्शनपुरवा निवासी शरद श्रीवास्तव व करुणा श्रीवास्तव की बेटी सौम्या ने परिवार व शहर को नई पहचान दी है। बतौर लेफ्ट विंग खिलाड़ी के रूप में भारतीय महिला टीम में शामिल हुईं सौम्या दो बार जूनियर नेशनल व तीन बार स्कूल जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में शहर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। यह भी पढ़ें- बारुणि का एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन साथ ही, करीब एक दर्जन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.