खगडि़या, फरवरी 27 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के बलुवाही, संसारपुर के पास एनएच 31 किनारे बेरोकटोक फेंके जा रहे कचरे शहर की सूरत बिगाड़ रही है। वही थाना रोड होकर गंडक घाट जाने वाले रास्ते में भी कचरे का अंबार लगा है। कचरे को देखकर नहंी लगता कि किसी स्वच्छ शहर में लोग रह रहे हैं। भले बाजार व मुहल्ले की सड़क साफ दिखाई दी। वही अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस समस्या को दूर करने के लिए गंभीर पहल नहंी कर रहे हैं। जिसके कारण स्वच्छ व सुंदर खगड़िया बनाने का स्लोगन बेकार साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि एनएच 31 होकर रोजाना दो हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। जिससे इस सड़क गुजरने वाले लोग भी यत्र तत्र फैले कचरे को देखकर शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करने से नहीं चुकते हैं। नगर परिषद गठन के वर्षों बाद भी शहर में कचरा प्रबंधन के लिए उपयुक्त जमी...