रांची, जून 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर में 26 व 27 जून को निकलने वाले मुहर्रम जुलूस को लेकर रांची पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा के मद्देनजर जिले में 1000 अतिरिक्त फोर्स को लगाया गया है। इसमें रैफ, आईआरबी, जिला बल के अलावा अन्य फोर्स शामिल है। इसके अलावा चार डीएसपी, एक दर्जन इंक्पेस्टर व क्यूआरटी की अलग से तैनाती की गई है। बाइक दस्ता को भीड़ वाले गली-मुहल्लों में गश्त लगाने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा को लेकर संवेदनशील (सेंसिटिव) जोन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिन थाना क्षेत्रों में पूर्व में तनाव, विवाद या अप्रिय घटनाएं हुई हैं, वहां स्पेशल ब्रांच की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। अधिकारी भी जायजा ले रहे हैं। वहीं, बाइक दस्ता और क्यूआरटी भी संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त लगा रही है। पूरी व्यवस्था प...