लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का शनिवार को शहर की सीमा पर स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में शहर में आए। शहर में जगह-जगह पर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विधायकों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में आ रहे अरविन्द गुप्ता के स्वागत को शहर की सीमा पर मरखापुर भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए। यहां स्वागत के बाद वह गुलरी पुरवा हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना की। श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, गोला विधायक अमन गिरि, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, सदर विधायक योगेश वर्मा, मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, राजेश मिश्रा डॉक्टर के अलावा अन्य भाजपा न...