समस्तीपुर, अप्रैल 24 -- रोसड़ा। शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद मीरा सिंह ने की। बैठक में उप सभापति बबीता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंस कुमार समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर के विकास, साफ-सफाई और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नई निविदा निकालने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा नल-जल योजना के तहत अपूर्ण पड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- शहर की साफ-सफाई के लिए नई निविदा वार्ड 01 से 26 तक जिन क्षेत्रों में कार्य लंबित है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा कराने और आव...