गुमला, फरवरी 26 -- गुमला संवाददाता। नगर निकाय चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। 22 वार्ड वाले गुंडा शहरी क्षेत्र में कुल 39,290 मतदाता हैं। जिनमें 20,765 महिलाएं शामिल हैं। 23 फरवरी को हुए मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कहीं अधिक उत्साहपूर्ण रही और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भूमिका स्पष्ट रूप से नजर आई।निर्वाचन आंकड़ों के अनुसार कुल 23,534 मत पड़े। जो कुल मतदाताओं का 59.60 प्रतिशत है। इनमें 11,414 पुरुष मतदाता शामिल रहे, जबकि 12,120 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। यानी मतदान प्रतिशत में भी महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं।गुमला नगर परिषद अध्यक्ष पद इस बार एसटी महिला के लिए आरक्षित है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है। इस पद पर नौ महिला उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। वहीं 22 वार्डों में कुल 11...