शहर की सरकार चुनने निकले राजस्थान के वोटर,162 निकायों में मतदान जारी
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होने के साथ ही शहरों और कस्बों के बूथों पर लोकतंत्र का रंग दिखाई देने लगा। कहीं मतदाताओं की कतारें लगीं तो कहीं युवा पहली बार वोट डालने के उत्साह में नजर आए। सुबह का वक्त होने के बावजूद कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने मतदान शाम 6 बजे तक कराने की व्यवस्था की है। पहले चरण में प्रदेश के 162 नगरीय निकायों में मतदान हो रहा है। इनमें 4 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाएं शामिल हैं। इस चरण का चुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि इसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक मतदाता अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं।चार नगर निगमों में भी आज वोटिंग पहले चरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.