भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर लाजपत पार्क गेट के समीप 21 दिवसीय अनशन पर बैठे युवक आलोक राज सहित अन्य युवाओं का अनशन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि रविवार शाम तक अनशन पर बैठे युवकों से मिलने के लिए नगर निगम या जिला प्रशासन का कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा था।इधर शनिवार देर शाम अनशन पर बैठे आलोक राज की तबीयत कुछ खराब हुई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंच कर जांच की थी। र रविवार को दोबारा आलोक राज की तबीयत बिगड़ने के बाद टीम मौके पर पहुंची और उन्हें दवा और इंजेक्शन दिया। आलोक राज ने बताया कि उन्होंने अनशन से पूर्व मेयर सहित नगर आयुक्त को पत्र देकर शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने को लेकर आवेदन दिया था। साथ ही इसको लेकर आंदोलन करने की भी चेता...