दरभंगा, फरवरी 13 -- नगर निगम कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने से कार्यालयों का कामकाज तो प्रभावित हुआ ही, साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। सड़कों पर दिनभर कचरे का ढेर पड़ा रहा। लहेरियासराय जिला मुख्यालय के पास जीएन गंज, बंगाली टोला, बलभद्रापुर, बीआईपी सड़क, अललापट्टी, कादिराबाद, उर्दू बाजार, दरभंगा टावर चौक, गुदरी बाजार, लोहिया चौक, कर्पूरी चौक, डीएमसीएच रोड, नवटोलिया, मिर्जापुर, नाका पांच, नाका छह, चट्टी चौक, दोनार रोड आदि में सड़कों पर कचरा जमा रहा। उधर, केंद्रीय श्रमिक संगठनों व अखिल भारतीय संगठन फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त आह्वान पर बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन के सभी सदस्य हड़ताल पर रहे। वे केंद्र सरकार की मजदूर-श्रमिक एवं जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहे थे। कर्पूरी चौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.