कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक व कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण में मिले अंकों की संकेतकवार समीक्षा की गई और जिन बिंदुओं पर कम अंक प्राप्त हुए, उनमें सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। नगर आयुक्त ने शहर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों को दुरुस्त करने, येलो स्पॉट कम करने तथा स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित मूत्रालयों के बेहतर रखरखाव के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए 'टोकोगे तो रोकोगे' अभियान चलाने पर जोर दिया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण के संकेतको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.