बलिया, फरवरी 28 -- बलिया, संवाददाता। शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या जटिल हो गई है। 48 घंटों से कचरे का उठान बाधित है। प्रतिदिन औसतन 40 टन के हिसाब से लगभग 80 टन कूड़ा सड़कों पर जहां-तहां डम्प है। इससे वहां कूड़ों का पहाड़ बनता जा रहा है। बसंतपुर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के बंद हो जाने से यह हालात पैदा हुए हैं। नगर पालिका और जिला प्रशासन फिलहाल जमीन की तलाश में जुटा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो शहर के गड़वार रोड में कचरे का वैकल्पिक निस्तारण करने के लिए जमीन का चिन्हांकन भी कर लिया गया है। शहर के 25 वार्डो से रोजाना निकलने वाला करीब 40 टन कचरा पिछले दो दिनों से शहर की सड़कों पर ही पड़ा है। बसंतपुर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र का भुगतान पिछले वर्ष से बाधित है। ऐसे में प्लांट का संचालन भी बंद हो गया है। इसके बाद से नगर पालिका प्रशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.