शहर की सड़कों पर करीब साढ़े तीन हजार टन से अधिक कूड़ा फैला
फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई हैं। पिछले नौ दिनों से सफाई व्यवस्था चौपट होने के कारण शहर में साढ़े तीन हजार टन से अधिक कूड़ा जगह-जगह जमा हो गया है। यह दावा सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर बालगुहेर ने किया है। मुख्य सड़कें, बाजार, कॉलोनियां और सार्वजनिक स्थान कचरे के ढेर लगे हैं। गर्मी के मौसम में उठ रही दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, दुर्गंध के कारण लोगों को सड़कों पर मुंह ढक कर निकलना पड़ रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान है। वहीं दूसरी तरफ मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने सभी पार्षदों से सफाई-व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही सभी पार्षद अपने संबंधित क्षेत्र में निजी वेंडर से साफ-सफाई कराएं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.