हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग पुराना दिल्ली नीतिपास राज्य मार्ग सहित शहर में अन्य सड़कों का नवीनीकरण करेगा। करीब 18.84 करोड़ की लागत से कुंभ कार्यों के तहत शहर की सड़कें चमकेगी। सड़कों के नवीनीकरण काम में लिए लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। कुंभ आयोजन से पहले सड़कों का नवीनीकरण काम पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग पुराना दिल्ली-नीतिपास मार्ग पुल जटवाड़ा से आर्यनगर, रानीपुर मोड़, ऋषिकुल से शिवमूर्ति तक और ज्वालापुर ललतारौ चंडीघाट मोटर मार्ग ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से, भगत सिंह चौक, टीबड़ी, बल्केश्वर, ललतारौ से चाड़ीघाट तक आदि सड़कों का नवीनीकरण करेगा। इस दौरान सड़कों पर बने गड्ढों को भरा जाएगा। यह भी पढ़ें- शहर की सड़कों को 18.84 करोड़ से बनाएगा लोनिवि सड़कों पर डामर की नई परत बिछाई जाएगी। सड़क का बीसी तकन...