बरेली, मार्च 6 -- शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीएम विजन के तहत सड़कों के चौड़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। महायोजना 2031 के अनुरूप प्रमुख मार्गों से लेकर मुख्य और चौड़े रास्तों वाली सड़कों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभागों ने मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया है। नगर निगम और बीडीए संयुक्त रूप से इस योजना पर काम कर रहे हैं। पहले चरण में उन सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां यातायात का दबाव अधिक है और जाम की समस्या बनी रहती है। नगर निगम वार्डों के अंदर और बाहर की सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए बजट प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बीडीए और नगर निगम की बजट बैठक जल्द प्रस्तावित है। इसमें सड़कों के चौड़ीकरण, निर्माण और वित्तीय प्रबंधन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।सीएम विजन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.