कोडरमा, मई 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता झुमरीतिलैया नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। शहर के मेनरोड से लेकर हर गली मुहल्लों में रोड पर कचरे का अंबार लगा है। नगर परिषद के कर्मी शहर से नालियों का कचरा समय से नहीं उठाकर नालियों के किनारे ही छोड़ दे रहे हैं। इससे पूरी सड़क पर गंदगी का पहाड़ खड़ा हो गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल है। झुमरीतिलैया शहर के कई प्रमुख इलाकों में हर दिन कचरा उठाव की व्यवस्था ठप नजर आती है। स्थानीय लोगों की मानें तो कूड़े का उठाव प्रतिदिन होने के बजाय दो-चार दिनों के अंतराल पर किया जा रहा है। हल्की बारिश होते ही समस्या और विकराल हो जाती है। सड़क किनारे जमा कूड़ा बारिश के पानी के साथ बहकर या तो सड़कों पर आ जाता है या फिर वापस नालियों में समा...