संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद शहर की संकरी गलियों में लोग भगवान भरोसे रह रहे हैं। दुकानें भी संचालित होती हैं। कई दुकानें ऐसी भी जहां दिन-रात आग का काम भी होता है। लेकिन सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह से नाकाफी हैं। यदि आग लगती है तो इन गलियों तक फायर ब्रिगेड के वाहन ही नहीं पहुंच पाएंगे। शहर की कई बाजार ऐसे ही हैं। इसके अलावा हाईड्रेंट प्वाइंट सक्रिय हैं कि नहीं इसकी जानकारी भी जिम्मेदारों को नहीं है। लगातार हो रही घटनाओं से भी लोग सीख नहीं ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- देवरिया की सकरी गलियों में लगी आग तो मच जाएगी तबाहीसंकरी गलियों के खतरनाक हालात शहर के गोलाबाजार की तीन से चार गलियां अत्यंत सकरी हैं, सराफा गली, बरदहिया बाजार के अलावा आधा दर्जन से अधिक गलियां भगवान भरोसे हैं। इन गलियों फायर ब्रिग...