गाज़ियाबाद, दिसम्बर 22 -- गाजियाबाद, संवाददाता। बरेली स्थित बीएल एग्रो मैदान में उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय 10वीं यूपी पैरा एथलेटिक्स और पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 20 और 21 दिसंबर को हुई इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद जिले के 13 खिलाड़ियों ने 21 पदक जीतकर नाम रोशन किया। ये सभी खिलाड़ियों महामाया स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोनू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 जिलों से लगभग 400 पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 100 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद में चिराग त्यागी और यश ने स्वर्ण पदक हासिल किए। मौजाहिद खान ने 1500 और 5000 मीटर दौड़ और शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। प्रदीप यादव ने शॉटपुट और भाल...