मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर की विकास योजनाओं एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति को लेकर नगर विधायक रंजन कुमार राज्य के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी से पटना स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और जनहित के मुद्दों को विस्तार से रखा। उन्होंने शहर में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली तथा साफ-सफाई से संबंधित लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने बढ़ते अपराध, ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस गश्ती को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी ध्यान आकृष्ट कराया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.