गुमला, फरवरी 16 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला शहर में परिवहन का सबसे मजबूत आधार ऑटो और ई-रिक्शा हैं। कई वार्डों और मोहल्लों में बड़ी गाड़ियां नहीं पहुंच पातीं, ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चे, कॉलेज के छात्र, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, बाजार जाने वाली गृहणियां और अस्पताल पहुंचने वाले मरीज मुख्य रूप से ऑटो व ई-रिक्शा पर निर्भर रहते हैं। ये चालक केवल लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं पहुंचाते, बल्कि शहर की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति देते हैं।इसके बावजूद ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि नगर परिषद की योजनाओं और चुनावी घोषणाओं में उनकी समस्याएं अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती हैं। संवाद के दौरान चालकों ने एक स्वर में कहा कि शहर में सुव्यवस्थित ऑटो स्टैंड की भारी कमी है। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऑटो खड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.