हापुड़, अप्रैल 13 -- शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को दिन में कई बार विभिन्न मार्गों पर रूक रूक कर भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। सोमवार को शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर अचानक से वाहनों का दवाब बढ़ गया। जिस वजह से शहर में भीषण जाम लग गया। जाम के दौरान वाहन चालकों के भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर के समय से लगना शुरू हुआ जाम देर शाम तक रुक-रुककर लगता रहा।तहसील यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप में शहर के चौक चौराहों पर लगा भीषण जाम चौपला पर लगे जाम की वजह से कचहरी रोड, मेरठ तिराहा, बुलंदशहर रोड, गढ़-दिल्ली रोड पर भी वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। जाम में फंसकर लोगों क हाल-बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.