बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच,संवाददाता। शहर में चौड़ीकरण को लेकर सड़क के दोनों ओर खोदी गई पटरियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से खुदी पटरियों की वजह से आए दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहे थे। इसको लेकर हिंदुस्तान ने लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद निर्माण इकाई की ओर से गिट्टी डालकर बराबर करने का काम तेज कर दिया गया है। इससे आवागमन करने वाले हजारों वाहन लोगों को बड़ी राहत मिली है। शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव मंजूर हुआ है। कार्यदाई संस्था की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार निर्माण के लिए सड़क के दोनों ओर पहले से लगी पटरियों को उखाड़कर खोदाई की गई है। संस्था ने चौड़ीकरण के नाम पर सड़क के समानांतर खोदाई कर निर्माण रोक दिया था। इसके चलते आए दिन दो व चौपहिया वाहन असंतुलित होकर गड्ढे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.