मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- रमजान माह चल रहा है। आगामी 20 या 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। इस पर्व पर मुस्लिम समाज के लोग सुबह ईदगाह व मस्जिदों में जाकर ईद की नमाज पढ़ते हैं। काजी-ए-शहर, सदर व अराकीन ईदगाह कमेटी द्वारा शहर में पढ़ी जाने वाली नमाज का समय जारी कर दिया गया है। ईद-उल-फितर 1447 हि. मुताबिक सन् 2026 ई. बराये शहर में आगामी 20 या 21 मार्च को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व पर मुस्लिम समाज के लोग शहर के ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज पढ़ते हैं। इसके लिए काजी-ए-शहर, सदर व अराकीन ईदगाह कमेटी के काजी तनवीर आलम द्वारा नमाज का समय जारी किया गया है। काजी तनवीर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के ईदगाह पर प्रात: 8 बजे ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके अलावा मस्जिद फखरशाह में 8.15 बजे, मस्जिद हौज वाली खाला...