जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- शहर की सड़कों और मंडियों में आवारा पशु अब मौत बनकर घूमते रहते हैं। मंडियों से निकलकर वे दिनभर बाजार में और सड़कों पर डेरा डालते रहते हैं। बिष्टूपुर, साकची और मानगो जैसे भीड़ वाले इलाकों में दिनभर गाय और सांड़ खुलेआम मंडराते रहते हैं। सब्जी मंडियों में इनका आतंक इतना बढ़ गया है कि लोग खरीदारी से भी डरने लगे हैं। कई बार इन पशुओं की आपसी लड़ाई में राहगीर या दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन और स्थानीय निकाय अबतक कागजी कार्रवाई से आगे नहीं बढ़े हैं। साकची बाजार में रोज सैकड़ों लोग खरीदारी करने आते हैं, पर वहां सांड़ों के झुंड ने आम जनजीवन को संकट में डाल दिया है। व्यापारी बताते हैं कि सांड़ मंडी में लगे ठेले और गाड़ियों पर हमला कर देते हैं। बिष्टूपुर में तो कई बार दो सांड़ों की लड़ाई ने सड़क पर ट्रैफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.