मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। दो दिन बारिश की झड़ी लगने के बाद मुरादाबाद के अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता काफी अच्छी बल्कि आदर्श स्थिति वाली हो गई, लेकिन, कांशीरामनगर का इलाका हवा में आई उल्लेखनीय स्वच्छता से अछूता रहा। झमाझम बारिश के चलते खूब अच्छी तरह धुल गई फिजा के बीच मुरादाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 51 रिकार्ड किया गया। एक्यूआई का पचास तक रहना सेहत के नजरिये से बेहतरीन और आदर्श स्थिति है। बुद्धि विहार और नया मुरादाबाद का एक्यूआई 30, कांठ रोड का 44, सिविल लाइन का 39 दर्ज किया गया, लेकिन, शहर के कांशीराम नगर इलाके का एक्यूआई 112 रिकार्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदूषण के स्तर को मापने के लिए शहर के कुल सात स्थानों पर उपकरण लगाकर मॉनिटरिंग की जा रही है। शनिवार सुबह बोर्ड द्वारा सात में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.