हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। शहर में लगातार बढ़ रही यातायात अव्यवस्था और जल निकासी की समस्याओं को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मेलाधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि लंबे समय से लंबित जनहित के कार्यों की अनदेखी के कारण आम जनता को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधियों ने टेपर क्षेत्र में लगने वाले लगातार जाम को गंभीर समस्या बताते हुए हनुमानगढ़ी पुलिया के विस्तारीकरण की मांग उठाई। उनका कहना था कि पुलिया संकरी होने के कारण यहां आए दिन यातायात बाधित रहता है, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। इसके अलावा कनखल श्मशान घाट आने-जाने वाले लोगों को राहत देने के लिए दक्षदीप कनखल से श्मशान घाट तक नया पुल निर्माण कराने की ...