गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सिद्धार्थनगर में जर्जर पानी की टंकी की सीढ़ी टूटने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद गोरखपुर नगर निगम प्रशासन भी सचेत हो गया है। वर्षों पहले जर्जर और असुरक्षित घोषित की जा चुकी महानगर की पांच ओवरहेड पानी टंकियों की सीढ़ियों को अब अवरुद्ध किया जा रहा है, ताकि कोई इस पर चढ़ न सके। नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा विष्णु मंदिर ओवरहेड टैंक, मुंशी प्रेमचंद पार्क निकट ओवरहेड टैंक, लालडिग्गी पार्क ओवरहेड टैंक, सूरजकुंड ओवरहेड टैंक और नौसढ़ ओवरहेड टैंक की सीढ़ियों पर कटीले तार लगाए गए। इन टंकियों को काफी पहले ही जर्जर और असुरक्षित घोषित किया जा चुका था, लेकिन अब तक इनके आसपास न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था थी, न ही आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि प्रेमचंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.