शहर की पांच घंटे गुल रही बिजली सप्लाई
हापुड़, मई 12 -- हापुड़ में गर्मी के तेवर तीखे होने के साथ ही बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ाने लगी है। सोमवार की सुबह दिल्ली रोड पर 33केवी लाइन में फाल्ट हो गया, इससे दिल्ली रोड की बिजली सप्लाई करीब पांच घंटे के लिए गुल हो गई। इससे घरों में लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए तो दिल्ली रोड पर स्थित फैक्ट्रियों में कामकाज बंद रहा। ऐसे में उद्यिमयों ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से मामले की शिकायत की। नगर के दिल्ली रोड स्थित बिजली विभाग की 33केवी लाइन में सोमवार की सुबह करीब सात बजे अचानक फाल्ट हो गया। इससे दिल्ली रोड बिजली घर की सप्लाई ठप हो गई। काफी देर तक विभागीय कर्मचारी फाल्ट की तलाश करते रहे, लेकिन विभाग को करीब एक घंटे तक फाल्ट नहीं मिला। फाल्ट मिलने के बाद विभाग की टीम दुरूस्त करने में जुट गई, लेकिन इसमें करीब प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.