मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट और नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सरैयागंज स्थित ट्रस्ट के सभागार में शहर की नारकीय स्थिति पर गोष्ठी हुई। अध्यक्षता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यू ने की। उन्होंने कहा कि शहर में बायोटॉयलेट कहीं नजर नहीं आता है। जगदीश शर्मा ने कहा कि जगह-जगह ट्रांसफार्मर के नीचे लोग यूरिनल का उपयोग करते हैं। गंदगी बढ़ने से शहर में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर मोहन सिन्हा, सत्येन, परमेश्वरी देवी, राणा देवीदयाल, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, गौरीशंकर राय, सच्चिदानंद तिवारी, सुरेश, दीनबंधु आजाद आदि ने अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.