शहर की दुकान से एक लाख की संपत्ति की चोरी
गोपालगंज, मार्च 23 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता। शहर के हरखुआ रेलवे ढाला के समीप स्थित एक दुकान का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने रविवार की रात बैटरी व इनवर्टर सहित एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी की घटना के बाद सोमवार को दुकानदार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि शहर के वार्ड नंबर 24 मोहल्ला निवासी शहाबुद्दीन अली की हरखुआ रेलवे ढाला के समीप पान की दुकान है। वह अपनी दुकान पर खराब इनवर्टर और पंखा बनाने का कार्य भी करते हैं। उनकी दुकान में काफी संख्या में इनवर्टर और पंखे रखे हुए थे। इसी बीच अज्ञात चोर रविवार की देर रात उनकी दुकान पर पहुंचे और कुंडी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कुंडी नहीं टूट सकी। इसके बाद चोरों ने दुकान का ताला काटकर अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.