गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- वरिष्ठ संवाददाता, गाजियाबाद। नगर निगम शहर की दीवारों, पोल और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध विज्ञापन करने वालों पर कार्रवाई करेगा। जुर्माना लगाने के अलावा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल ने बताया शहर में सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। फ्लाईओवर के पिलर और दीवारों पर पेंटिंग कराई जा रही है। कई जगह पेंटिंग का काम पूरा हो गया। शहर के कई इलाकों में कुछ लोग उत्पाद और संस्थान के प्रचार के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाकर विज्ञापन कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती की जाएगी। इसके लिए निगम अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने बताया कि विज्ञापन के लिए लगाए पोस्टर पर अंकित मोबाइल नंबर पर बात कर संबंधित व्यक्ति को बुलाया जाए। उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाए। इसके बाद भी नहीं मानने पर मुकदमा दर्ज कराया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.